ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी ने किया मेनीफेस्टो कमिटी का गठन, जानें सदस्यों...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी ने किया मेनीफेस्टो कमिटी का गठन, जानें सदस्यों के नाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया। सदस्यों में प्रेम कुमार, मनन मिश्रा, डॉ. भीम सिंह और अन्य शामिल।

28-Sep-2025 07:38 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया है। पार्टी ने बताया कि इस कमेटी की जिम्मेदारी चुनावी घोषणापत्र तैयार करने की होगी। जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों और राज्य की प्राथमिकताओं को शामिल किया जाएगा।


 मेनीफेस्टो कमिटि के सदस्यों के नाम प्रेम कुमार, मनन मिश्रा, डॉ. भीम सिंह, ऋतुराज सिन्हा, निवेदिता सिंह, देवेश कुमार,सुरेश रूंगटा, गुरू प्रकाश पासवान, अमृता भूषण, संतोष पाठक, अजीत चौधरी, सीता सिन्हा और सुनील राम हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी। 


मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में यह कमेटी प्रदेशभर से सुझाव जुटाकर उन्हें घोषणापत्र का हिस्सा बनाएगी। इसके साथ ही पार्टी का फोकस युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीब वर्ग की जरूरतों पर होगा। 

news image