Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
06-Feb-2023 08:15 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार कि राजधानी पटना में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. मेट्रो के एलिवेटेड रूट के साथ भूमिगत यानी अंडरग्राउंड रूट पर भी काम शुरू हो गया है. जिससे निकलने वाली मिट्टी बरबाद ना हो इसलिए राज्य सरकार ने मिट्टी का सदुपयोग का रास्ता भी खोज लिया है. जानकारी के अनुसार इस मिट्टी से गंगा पथ के इर्द-गिर्द के क्षेत्रों को विकसित किया जायेगा. जहां स्टेडियम, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, मॉल और पार्किंग स्थल बनाये जाने की योजना है. यह योजना पथ निर्माण, नगर विकास और आवास और पर्यटन विभाग की हो सकती है. बता दें दो बड़े स्टेडियम बनाए जा सकते हैं, जिनमें से एक क्रिकेट और एक फुटबॉल का हो सकता है.
बता दे वर्तमान में गंगा पथ नया पर्यटक स्थल बन गया है. शनिवार और रविवार को यहां मेले-सा नजारा देखने को मिलता है. इसलिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां पर्यटकीय सुविधाओं का भी विकास किये जाने की योजना है. सबसे पहले पार्किंग प्लेस और कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे. इसके लिए पर्यटन विभाग गंगा पथ को विकसित करने की योजना बनायेगा.
वहीं डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने भी बताया कि सरकार गंगा पथ को विकसित करने के बारे में सोच रही है. इसमें 3-4 विभागों की सहभागिता होगी. अभी यह विचार बहुत ही प्रारंभिक चरण में है.