ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar Election 2025: लोकतंत्र के महापर्व पर 4 साल बाद घर से बाहर...

Bihar Election 2025: लोकतंत्र के महापर्व पर 4 साल बाद घर से बाहर निकले डॉक्टर साहब, ऑक्सीजन सपोर्ट पर किया मतदान

भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण सिन्हा ने मिसाल पेश की। इंटरस्टीशियल लंग डिजीज से जूझते हुए 4 साल बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर घर से बाहर निकले और मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। लोकतंत्र के प्रति उनके जज्बे की सभी ने सराहना की।

11-Nov-2025 03:24 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढचढ़ कर शामिल हो रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बिहार के गयाजी जिले की रहने वाली सोनी कुमारी ने अद्भूत मिसाल पेश किया है। बेलागंज की सोनी ने रात में एक बच्चे को को जन्म दिया और अगले ही दिन सुबह में एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो वही भागलपुर के भागलपुर में वरिष्ठ डॉक्टर अरुण सिन्हा ने भी अनोखी मिसाल पेश की है।


 पिछले 4 साल से डॉक्टर साहब ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 4 साल में पहली बार वो घर से बाहर निकले हैं। घर से बाहर वो मतदान के लिए निकले। मतदान केंद्र पर पहुंचकर ऑक्सीजन सपोर्ट में उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बने। भागलपुर की ही 98 वर्षीया बड़की देवी ने भी मतदान केंद्र पर डंडे के सहारे पहुंची जहां उन्हें व्हील चेयर से वोट डालने के लिए ले जाया गया। जहां पहुंचकर बड़की देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण सिन्हा पिछले 4 साल से इंटरस्टीशियल लंग डिजीज (ILD) से ग्रसित हैं और ऑक्सीजन सपोर्ट पर जीवन यापन कर रहे हैं। वो घर से बाहर तक नहीं निकल पाते हैं। आज 4 साल बाद वो लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाने के लिए पहली बार घर से बाहर निकले। व्हीलचेयर पर ऑक्सीजन पाइप लगाकर उनकी पत्नी स्वर्णलता और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लेकर दुर्गाचरण उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर अरूण सिन्हा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहां मौजूद लोग भी डॉक्टर साहब के इस जज्बे को देख दंग रह गये। 


लोगों का कहना था कि इन्हीं लोगों के चलते आज लोकतंत्र जिंदा है। मतदान के प्रति इनके लगाव को देख अन्य लोग भी प्रेरित हुए। कहा कि हम भी अपने मताधिकार का प्रयोग हमेशा करेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए वोट डालना नहीं भूलेंगे। लोग डॉक्टर अरुण को लोकतंत्र का सिपाही कहकर सलाम कर रहे हैं। जब डॉक्टर साहब इस हालत में मतदान केंद्र पहुंचे तब वहां मौजूद भागलपुर डीएम और एसपी की नजर उन पर गई। उन्होंने डॉक्टर साहब को स्वागत किया। इस साहस पर आश्चर्य जताते हुए डीएम ने डॉक्टर अरूण के इस जज्बे की जमकर तारीफ की। कहा कि यह लोकतंत्र की सच्ची भावना को दर्शाता है।  


वही डॉ. अरूण सिन्हा का कहना है कि मतदान हम सबका संवैधानिक अधिकार है। 4 साल बाद घर से निकलना मुश्किल था, लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना जरूरी था। अब हम मजबूत महसूस कर रहे हैं। वही भागलपुर के कहलगांव मध्य विद्यालय काझा बूथ पर 98 वर्षीय बड़की देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कहा कि उम्र के बावजूद लोकतंत्र में हिस्सा लेना जरूरी है. जो घर पर हैं, वे तुरंत बूथ पर आएं। पहले मतदान करे फिर जलपान करें। 


बिहार के गयाजी जिले की रहने वाली सोनी कुमारी ने अद्भूत मिसाल पेश किया है। बेलागंज की सोनी ने रात में एक बच्चे को को जन्म दिया और अगले ही दिन सुबह में एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंच गई। सोनी एम्बुलेंस से उतरकर वोट करने के लगी। अचानक मतदान केंद्र पर एम्बुलेंस को देख लोग भी हैरान रह गये। फिर जब पता चला कि एक महिला प्रसव के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पर पहुंची है। यह बात सुनकर वहां तैनात मतदान कर्मी भी दंग रह गये। मतदान को लेकर सोनी के जज्बे को देख सभी ने जमकर तारीफ की। यह बात वहां चर्चा का विषय बन गया। सोनी का प्रसव 8 घंटे पहले ही हुआ था। एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसने वोट देने की इच्छा जाहिर की थी। उसे एम्बुलेंस से गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव स्थित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर लाया गया। जहां सुनील मांझी की 25 वर्षीय पत्नी सोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


मिली जानकारी के अनुसार बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरीसराय गांव निवासी सुनील मांझी की पत्नी सोनी कुमारी का प्रसव बीती रात बेलागंज के सरकारी अस्पताल में हुआ था। उसने बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। सुबह हुई तो सोनी ने अस्पताल के कर्मचारी को मतदान करने की इच्छा जतायी। कहा कि अपने बच्चे के भविष्य को लेकर उसने मतदान करने का मन बनाया है। स्वास्थ्य कर्मी अजीत कुमार ने बताया कि कुरीसराय मतदान केंद्र पर महिला को लाया गया है ताकि वे वोट डाल सकें। वोट देने के बाद महिला को वापस अस्पताल ले जाया गया। मतदान केंद्र पर तैनात मतदान कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने सोनी के इस जज्बे की खूब तारीफ की। कहा कि हर व्यक्ति को सोनी से सिखना चाहिए। जो लोग घर पर बैठे रहते हैं लेकिन अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं, उनके लिए यह एक सबक है। लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर सोनी ने समाज के सामने बड़ा संदेश दिया है। 

news image

news image