मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Sep-2022 08:17 AM
PATNA : बेंगलुरु से दरभंगा के लिए बुधवार को उड़ा स्पाइसजेट की फ्लाइट में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब आधे रास्ते में ही विमान को डायवर्ट कर दी गई। मामला स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 493 का है। दरअसल, फ्लाइट को दरभंगा में लैंड कराना था लेकिन उसकी लैंडिंग हैदराबाद में करा दी गई। सभी यात्रियों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। फिर क्या था ! यात्रियों ने एअरपोर्ट पर ही हंगामा शुरू कर दिया।
हैदराबाद एयरपोर्ट से थोड़ी देर बाद अनाउंस किया गया कि दो घंटे बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से बेंगलुरु भेजा जाएगा। ये सुनते ही यात्रियों का गुस्सा फुट उठा और उन्होंने विमान कंपनी के कर्मियों से नोकझोंक शुरू कर दी। कई यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रूट डायवर्ट कर दिया गया। जब यात्रियों का हंगामा बढ़ने लगा तो उन्हें दूसरी फ्लाइट से हैदराबाद से पटना भेजने की घोषणा की गई ।
एक यात्री ने बताया कि बेंगलुरु से दरभंगा के लिए दोपहर 12.50 बजे फ्लाइट उड़ान भरी थी। आधे रास्ते से लौटे विमान को दोपहर करीब ढाई बजे हैदराबाद में उतारा गया। उस वक्त हालत ऐसे हो गए थे कि यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक फ्लाइट में ही बैठाए रखा। फ्लाइट में सवार यात्रियों में लगभग 40 प्रतिशत छात्र थे। यात्रियों ने जब हंगामा शुरू किया तो उन्हें फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद दूसरे विमान से यात्रियों को वापस बेंगलुरु भेजने की घोषणा की गई। हंगामा के बाद यात्रियों को पटना भेजने का फैसला लिया गया।