Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
15-Apr-2025 10:36 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल के डॉक्टर मरीज का इलाज करने के बजाय आराम फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टर ने सांप काटे मरीज अमरेंद्र मिश्रा का इलाज करने से इंकार कर दिया साथ ही दुर्व्यवहार भी किया। इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान इलाज करने के बजाय डॉक्टर आराम फरमाते नजर आए।
बेगूसराय सदर अस्पताल में सांप के काटे एक मरीज को डॉक्टर ने न सिर्फ देखने से इंकार कर दिया बल्कि उसके साथ बदसलूकी भी की। बेगूसराय सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थे जो मरीज के इलाज के बदले डॉक्टर के कमरे में आराम फरमाते नजर आए। इस घटना से नाराज मरीज और उसके परिजन हंगामा करते रहे पर डॉक्टर ने उनको अपने कमरे से बाहर चले जाने को कहा है, जिसके बाद मरीज और परिजनों का गुस्सा और भड़क गया।
दरअसल,बेगूसराय शहर के भारद्वाज नगर के रहने वाले अमरेंद्र मिश्रा नामक व्यक्ति को सांप ने काट लिया, जिसके बाद वह सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे थे। अमरेंद्र मिश्रा का आरोप है कि वो बार बार इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से इलाज करने की मिन्नत कर रहे थे। पहले डॉक्टर ने रुकने बोला, बाद में डॉक्टर ने उन्हें देखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि जब डॉक्टर को उन्होंने उनकी ड्यूटी याद दिलाई तो डॉक्टर ने इलाज के बदले दुर्व्यवहार किया। अमरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर चैंबर की जगह अपने रूम में आराम फरमाते रहे। जब मरीज वहां भी उनसे मिलना चाहा तो डॉक्टर ने उन लोगों को गार्ड से कह कर रूम से बाहर निकलवा दिया।