मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-May-2020 01:06 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों ने क्वारेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था से नाराज होकर सड़क जामकर हंगामा किया है। मजदूरों ने खाना नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है।
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव से मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों को देर रात मध्य विद्यालय मेहदौली में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी। इसी से नाराज होकर प्रवासी मजदूर ने जमकर हंगामा किया है।
मजदूरों का आरोप है कि रात में खाना नही दिया गया सिर्फ चूड़ा शक्कर दिया गया और सुबह में भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। इसी से नाराज होकर लोगों ने सेंटर के अंदर हंगामा करने के बाद बाहर निकल सड़क को जाम कर दिया।
सड़क जाम की जाम की सूचना पर भगवानपुर सीओ और पुलिस मौके पर पहुंच नाराज लोगों को समझा-बुझाकर सारी व्यवस्था सहीं करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।