ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बेगूसराय जेल की कंप्यूटर ऑपरेटर निकली कोरोना पॉजिटिव, जिले में मिले 17 नये...

बेगूसराय जेल की कंप्यूटर ऑपरेटर निकली कोरोना पॉजिटिव, जिले में मिले 17 नये मरीज

21-May-2020 02:41 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले में कोरोना का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मरीजों का आंकड़ां अब 100 के करीब पहुंच चुका है। आज 17 नये मरीज मिले हैं। वहीं अब जेल तक कोरोना पहुंच चुका है। बेगूसराय जेल में तैनात महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकली है।


बेगूसराय मंडल कारा में तैनात महिला कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महिला कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल सुप्रीटेंडेंट समेत दर्जन भर से ज्यादा जेलकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। घर से ही ड्यूटी कर रही महिला सर्वोदय नगर की रहने वाली है। महिला के घरवालों की भी जांच की जाएगी।


जिले में आज 17 नये मामलों के सामने आने के बाद कुल 97 केस पॉजिटिव पाए गये हैं। जिले के बलिया से छह, बखरी से तीन, सदर प्रखंड से दो, बछवाड़ा से दो, चेरिया बरियारपुर, छौड़ाही, भगवानपुर और साहेबपुर कमाल प्रखंड में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज जिले के प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं।