मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Sep-2025 10:00 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो वह जनता की सुरक्षा क्या करेगी। इन दिनों बिहार पुलिस जनता से लाठी डंडे खा रही है और पुलिस टीम पर हमले का दौर लगातार जारी है। जमुई, वैशाली के बाद अब ताजा मामला बिहार के बगहा जिले से आया है, जहां रविवार देर शाम बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया, जब कथित पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। यह घटना बांसी–धनहा मुख्य सड़क पर स्थित कथार गांव के पास हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पथराव कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम यूपी–बिहार सीमा पर स्थित देवीपुर इलाके में अवैध शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। छापेमारी के दौरान टीम ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जब ग्रामीणों ने युवक को घायल अवस्था में देखा, तो वे उग्र हो गए। उनका आरोप था कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक को चोट लगी है। इसी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कथार गांव के पास उत्पाद विभाग की गाड़ी को घेर लिया और जमकर पथराव किया।
हमले के दौरान स्कॉर्पियो में सवार उत्पाद दरोगा, तीन सिपाही और वाहन चालक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि घायल युवक की पहचान गद्दियांनी टोला निवासी बृजलाल यादव के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही धनहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। धनहा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है और वे स्वयं भी घटनास्थल पर रवाना हो चुके हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम बिना वर्दी और महिला पुलिसकर्मी के गांव में घुसकर छापेमारी करती है, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही थी।