Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
15-Apr-2025 06:01 PM
By First Bihar
ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इस बढ़ते सड़क हादसे पर रोक को लेकर हर कोई सड़क पर वाहन चलाक को नियमों का पालन करने का संदेश देता है। लेकिन,इन नियमों का पालन नहीं करने वाले अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब जो मामला सामने आया है उसमें जदयू नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक,अरवल के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर बुलाकी बीघा गांव के पास की है. जहां जेडीयू नेता की कार एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में जेडीयू नेता समेत दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल भी हुए हैं। वे लोग झारखंड के रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि, कंटेनर से स्कॉर्पियो वाहन की जोरदार टक्कर हो गई और इस हादसे में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष जीतन शर्मा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर, मृतक जीतन शर्मा बेलसर गांव के निवासी थे और जिले में एक लोकप्रिय एवं अनुशासित जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।