ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बेगूसराय: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 साल के युवक की...

बेगूसराय: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 साल के युवक की दर्दनाक मौत

27-Jan-2021 03:13 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI:  जिले में रफ्तार का कहर जारी है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 साल के युवक की मौत हो गई। घटना सहायक थाना क्षेत्र के एनएच-31 की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के साफापुर निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किसी काम को लेकर वह बलिया की तरफ जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। सड़क पर तड़पते इस युवक पर जब एनएच से गुजर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर की नजर पड़ी तो वह इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने लगा लेकिन तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।