मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Jan-2026 07:17 PM
By First Bihar
HAJIPUR: यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र से होकर 5 नई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
1. गाड़ी सं. 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर दुर्गापुर-आसनसोल के रास्ते 20.55 बजे धनबाद, 21.18 बजे नेसुब गोमो, 21.33 बजे पारसनाथ, 22.25 बजे कोडरमा, 23.50 बजे गया तथा 19.01.2026 को 00.38 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 00.51 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.10 बजे सासाराम, 01.35 बजे भभुआ रोड, 02.50 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।
2. गाड़ी सं. 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03141 संतरागाछी-बनासर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर 16.34 बजे दुर्गापुर, 16.57 बजे आसनसोल, 17.50 बजे मधुपुर, 18.11 बजे जसीडीह, 21.58 बजे पटना तथा अगले दिन 01.25 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए 03.15 बजे बनारस पहुंचेगी ।
3. गाड़ी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 17.01.2026 को गाड़ी सं. 01032 सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से 13.45 बजे खुलकर 18.45 बजे कटिहार, 19.40 बजे नौगछिया, 20.40 बजे मानसी, 21.00 बजे खगड़िया, 21.55 बजे हसनपुर रोड, 23.15 बजे समस्तीपुर, दूसरे दिन 00.30 बजे मुजफ्फरपुर, 01.25 बजे हाजीपुर, 01.45 बजे सोनपुर, 02.30 बजे पाटलिपुत्र, 03.00 बजे दानापुर, 03.35 बजे आरा, 04.25 बजे बक्सर एवं 06.40 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी ।
4. गाड़ी सं. 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नौगछिया, 16.05 बजे खगड़िया, 16.40 बजे बेगुसराय, 17.10 बजे बरौनी जं, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी ।
5. गाड़ी सं. 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस - इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05671 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जं, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी । उपरोक्त सभी नई ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी ।