BreakingबिहारBihar News: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, दुकान बंद करते वक्त हुआ हादसा
Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात ब्लॉक रोड स्थित एक पंचर की दुकान पर काम कर रहे 24 वर्षीय अर्जुन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई।











