ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

Bihar News: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, दुकान बंद करते वक्त हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात ब्लॉक रोड स्थित एक पंचर की दुकान पर काम कर रहे 24 वर्षीय अर्जुन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात ब्लॉक रोड स्थित एक पंचर की दुकान पर काम कर रहे 24 वर्षीय अर्जुन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अर्जुन अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था।


घटना शंकर सोनार की पंचर दुकान की है, जो ब्लॉक रोड पर स्थित है। अर्जुन कुमार, जो मलदहिया वार्ड नंबर 15 का निवासी था, रोज की तरह शुक्रवार को भी दुकान में काम कर रहा था। रात करीब 8:30 बजे जब वह दुकान बंद कर रहा था, उसी दौरान वह बिजली बोर्ड से प्लग निकालने गया। उसी वक्त उसे तेज करंट लग गया, और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।


स्थानीय लोगों की मदद से अर्जुन को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज लाया गया। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि अर्जुन की मौत अस्पताल लाए जाने से पहले ही हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विपिन कुमार और रामएकबाल पासवान ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में मौजूद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अर्थिंग की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारण स्पष्ट होगा।


इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से अर्जुन के परिवार को मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है। अर्जुन अपने घर का इकलौता कमाने वाला था, जिससे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है।

रिपोर्ट - संतोष कुमार