ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, रेल मंडल के 13 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया

Bihar Railway News: दीपावली और छठ के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के 13 प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं। होल्डिंग एरिया, मेडिकल सुविधाएं, अतिरिक्त ट्रेनें और वार रूम के जरिए भीड़ पर नजर रखी जाएगी।

Bihar Railway News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Railway News: दीपावली और छठ महापर्व के बाद घर से वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में भीड़ और अफरातफरी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समस्तीपुर रेल मंडल में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 




मंडल के 13 प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मेडिकल सुविधाएं, भीड़ नियंत्रण, अतिरिक्त ट्रेनें और वार रूम के जरिए निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे का उद्देश्य स्टेशन परिसर में प्रवेश से लेकर ट्रेन में सवार होने तक यात्रियों को व्यवस्थित और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए मंडल स्तर पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।




रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सकरी, जयनगर, रक्सौल, ललितग्राम, सहरसा, सीतामढ़ी, पूर्णिया कोर्ट, मोतिहारी और बेतिया रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया तैयार किए जाएंगे।




इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों को ट्रेन आने तक व्यवस्थित तरीके से ठहराया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने और कतार प्रबंधन की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान संभालेंगे। इससे स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी।




यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी 13 स्टेशनों पर अस्थायी शौचालय, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा लिफ्ट और एस्केलेटर की निगरानी 24 घंटे की जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। भीड़ के दौरान किसी यात्री की तबीयत खराब होने या आपात स्थिति पैदा होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी भी की गई है।




स्टेशनों पर अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलने से होने वाली अफरातफरी को रोकने के लिए रेलवे ने विशेष नियम लागू किए हैं। विशेष परिस्थिति को छोड़कर ट्रेनों का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा। यदि किसी कारण से प्लेटफॉर्म बदलना जरूरी हुआ तो इसके लिए सीनियर डीओएम या एडीआरएम की अनुमति लेनी होगी।




इसके साथ ही ट्रेन के प्लेटफॉर्म की घोषणा कम से कम 30 मिनट पहले करना अनिवार्य होगा, ताकि यात्रियों को समय रहते जानकारी मिल सके और वे आसानी से अपने निर्धारित प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकें।




त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने पार्सल बुकिंग पर भी बड़ा फैसला लिया है। समस्तीपुर मंडल में 14 से 25 नवंबर तक आवक और जावक दोनों तरह की पार्सल बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इस फैसले का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल परिचालन पर अतिरिक्त दबाव कम करना है।




भीड़ प्रबंधन और रेल परिचालन की निगरानी के लिए 16 से 25 नवंबर तक विशेष वार रूम सक्रिय रहेगा। इसमें परिचालन, वाणिज्य और आरपीएफ के अधिकारी तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए रेलवे ने 9263011881 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वार रूम के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों की स्थिति, यात्रियों की भीड़ और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।




त्योहारों के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों में सीटों की कमी न हो, इसके लिए अतिरिक्त ट्रेनें, क्लोन ट्रेनें और अतिरिक्त कोच तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर, रक्सौल और सहरसा में अतिरिक्त रैक भी उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार इनका इस्तेमाल किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता