ब्रेकिंग
खेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी

ROHTAS: कैमूर पहाड़ी के जंगल में महिला और पुरुष की सिरकटी लाश बरामद, अब तक नहीं हुई पहचान

रोहतास के कैमूर पहाड़ी के जंगल से महिला और पुरुष की सिर कटी लाशें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों की स्थिति खराब होने पर डीएनए जांच के लिए पटना भेजा गया।

Bihar
इलाके में सनसनी
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित कैमूर पहाड़ी के जंगल से उगहनी घाट के पास से पुलिस ने महिला तथा पुरुष का दो सिर कटी लाश बरामद की है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।  जंगल में बरामद महिला तथा पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों का सिर धर से अलग है।


रोहतास के कैमूर पहाड़ी के जंगल में दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अज्ञात पुरुष और महिला की लाश उगहनी घाट से बरामद किया गया है। दोनों शव ज्यादा दिन का है,जिसके कारण यह सड़ चुका है। शव के क्षत विक्षप्त होने के चलते पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल भी बरामद किया है। जो पानी में भींग जाने के कारण खराब हो गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि 10 दिन पहले दोनों की हत्या की गयी होगी। 


एक साथ दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। दोनों मृतकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच की है। जंगल से बरामद महिला और पुरुष की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों का सिर धर से अलग है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। लेकिन पानी में भींगने के कारण सड़-गल जाने के चलते दोनों शव की स्थिति काफी खराब है। 


जिसके कारण पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा जा सकता है। डीएनए सैंपल कलेक्ट करने के लिए पटना भेजा जाएगा। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लेकर आए दोनों शवों की स्थिति काफी नाजुक है। ऐसे में सासाराम के सदर अस्पताल में उपलब्ध संसाधनो से यहां पोस्टमार्टम करना संभव नहीं है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता