जुर्ममोबाइल की EMI नही भरा तो युवक को उठा ले गए रिकवरी एजेंट, ब्लड बैंक ले जाकर खून निकालकर बेचा
लखनऊ के निगोहां में मोबाइल की 2,799 रुपये की बकाया किस्त वसूलने के लिए युवक को कथित तौर पर अगवा कर पांच दिन तक बंधक बनाने का आरोप लगा है। परिजनों ने रिकवरी एजेंटों पर मारपीट करने और ब्लड बैंक ले जाकर एक यूनिट खून निकलवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।











