ब्रेकिंग
बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

बिहार के वैशाली जिले में महुआ-ताजपुर सड़क पर मेडिकल कॉलेज के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक कुमार उर्फ भोला और अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि नौवीं कक्षा का छात्र प्रीतम कुमार गंभीर रूप से घायल है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के वैशाली जिले के महुआ-ताजपुर सड़क पर मेडिकल कॉलेज महुआ के निकट तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।



मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महुआ मेडिकल कॉलेज के निकट तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घायलों को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। सूचना पर महुआ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।



हादसे में मृत युवकों की पहचान महुआ के सिंहराय पश्चिमी टोला वार्ड संख्या 16 निवासी सोहन राय के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ भोला और चांदसराय निवासी विनोद राय के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था, जबकि अमन दो भाइयों में छोटा था। दोनों की मौत की खबर से परिवारों में मातम छा गया है।




वहीं, तीसरे घायल युवक की पहचान चांदसराय निवासी आलोक राय के पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीतम अपने भाई में अकेला है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह नौवीं कक्षा का छात्र है, जबकि अमन दसवीं कक्षा में पढ़ता था। इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता