ब्रेकिंग
साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम

UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?

Bihar Politics: UCC को लेकर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि अभी इसके प्रावधानों की पूरी जानकारी नहीं है। प्रावधान सामने आने के बाद उनका अध्ययन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद पार्टी अपना रुख तय करेगी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बिहार में सियासी हलचल के बीच डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी UCC के प्रावधानों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रावधान स्पष्ट होने के बाद उनका अध्ययन किया जाएगा और उसी के आधार पर आगे का रुख तय होगा।



विजय चौधरी ने कहा कि UCC को लेकर सामने आए बयान को उन्होंने पढ़ा है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसके प्रावधान क्या होंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रावधानों को समझना जरूरी है, उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।



डिप्टी सीएम ने बताया कि जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि प्रावधानों को आने दीजिए, उसके बाद देखा जाएगा कि उनसे किसी तरह की चिंता या परेशानी है या नहीं। अगर कोई आपत्ति या समस्या सामने आती है तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि फिलहाल, UCC के प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण JDU ने इस मुद्दे पर अपना अंतिम रुख तय नहीं किया है। पार्टी का कहना है कि प्रावधान सामने आने और उनका अध्ययन होने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता