ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत

मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जहरीली शराब कांड में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर संदीप कुमार को बनारस से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 2026 के जहरीली शराब कांड में 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड मामले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर संदीप कुमार को बनारस से गिरफ्तार कर मोतिहारी लाई है।



पुलिस के अनुसार, 2026 में हुए जहरीली शराब कांड में 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। जांच के दौरान संदीप का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया।



पुलिस का दावा है कि वर्ष 2023 में पूर्वी चंपारण में हुए जहरीली शराब कांड में भी संदीप की भूमिका सामने आई थी और उसने शराब की सप्लाई की थी। संदीप के खिलाफ मोतिहारी में उत्पाद विभाग से जुड़े करीब 12 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। 



पुलिस अब उससे पूछताछ कर जहरीली शराब के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी संदीप मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता