ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

बिहार में प्रतिबंधित चाइनीज मांगुर मछली की तस्करी, मत्स्य विभाग की टीम ने दो मिनी ट्रकों को पकड़ा

कटिहार में मत्स्य विभाग की टीम ने रौतारा टोल प्लाजा के पास प्रतिबंधित चाइना मांगुर मछली से लदे दो मिनी ट्रक पकड़े हैं। बरामद मछली की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। विभाग ने मछली को नियमानुसार नष्ट कराया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार में प्रतिबंधित चीन मांगुर मछली की तस्करी का मामला सामने आया है। मत्स्य विभाग की टीम ने रौतारा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए चाइना मांगुर मछली से लदे दो मिनी ट्रकों को पकड़ा है। दोनों वाहनों से बरामद मछली की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक चालक के कथित बयान ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।



पकड़े गए दोनों मिनी ट्रकों के नंबर WB 51C 8442 और WB 65 C 4122 हैं। मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार के अनुसार, विभाग को सूचना मिलने के बाद रौतारा टोल प्लाजा के पास दोनों वाहनों को रोका गया। पूछताछ में चालकों ने बंगाल से प्रतिबंधित चाइना मांगुर मछली लेकर पूर्णिया मंडी जाने की बात बताई।



मत्स्य विभाग की टीम ने दोनों चालकों और एक सहयोगी को अपने कब्जे में लिया है। विभाग के मुताबिक बरामद मछली का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।



इधर, वाहन चालक अभिजीत मोहम्मद कलीम ने पूछताछ में दावा किया कि बंगाल से पूर्णिया तक रास्ते में पुलिस या चेकपोस्ट पर 400 से 500 रुपये देकर वे लोग आसानी से निकल जाते थे। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 



चालक के इस कथित बयान से पुलिस और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। अब जांच का विषय यह है कि प्रतिबंधित मछली की इतनी बड़ी खेप बंगाल से निकलकर पूर्णिया तक कैसे पहुंच रही थी और रास्ते में इसकी रोकथाम क्यों नहीं हो सकी। मत्स्य विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्ट- विनय कुमार, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता