ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar Student Protest: पटना में छात्रों ने 70वीं BPSC और 1,799 पदों वाली दरोगा मुख्य परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर पर छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी और पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।

Bihar Student Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Student Protest: पटना में 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की 1,799 पदों वाली दरोगा मुख्य परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जेपी गोलंबर के पास जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।



छात्रों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- “ना परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा।” प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि दोनों परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो परीक्षाएं रद्द कर सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए।



प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ अभ्यर्थी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए।



अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए गांधी मैदान के पास 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, डाकबंगला चौराहे पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद किया गया है।



बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती के लिए मई 2026 में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसमें करीब 35,857 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद कुछ परीक्षा केंद्रों से कदाचार और प्रश्नपत्र से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।



पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में 27 मई को हुई परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली थी। मामले की पुलिस जांच के दौरान शिक्षक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर अपने रिश्तेदार को भेजी थी।



इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मामले की जांच शुरू की। EOU को प्रश्नपत्र/बुकलेट की तस्वीरें मिलने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी ने इन तस्वीरों की सत्यता और उनके स्रोत को लेकर BPSSC से जवाब मांगा है।



छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवालों का निष्पक्ष तरीके से समाधान होना चाहिए। इसी मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- साहिल कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता