Breakingदेशउत्तराखंड में बड़ा हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 घायल
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण-विनायक रोड पर एक यात्री बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताया है।











