बिहारनालंदा में दिनदहाड़े लाखों की लूट, ज्वेलरी शॉप से 130 ग्राम सोना लूटकर भागे अपराधी
पीड़ित दुकानदार सुरेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने की चेन देखने की बात कही। जब वह चेन दिखाने लगे, तभी दूसरा अपराधी अचानक दुकान में घुस गया। दोनों ने मिलकर पिस्टल के बल पर दुकान में रखे सोने के आभूषण लूट लिए।











