ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

जमीन के लिए भाई और भतीजा बना दुश्मन: कुदाल से हमला करते वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

बिहार में जमीन के लिए भाई ने अपने सगे भाई को बेटे के साथ मिलकर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 7 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है।

Bihar
कलयुगी भाई की करतूत
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 SAHARSA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जमीन को लेकर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। सहरसा में जमीन विवाद को लेकर भाई और भतीजे ने कुदाल से हमला कर दिया। जिससे मुर्छित होकर वह जमीन पर ही गिर गया। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सगे भाई राम प्रवेश यादव और भतीजा रविन्द्र यादव के खिलाफ पीड़ित ने बिहरा थाने में शिकायत दर्ज करायी। 


वही कुदाल से मारने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी दोनों भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। बिहरा थाने में केस दर्ज होने के 7 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोचा गया। फिलहाल दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 


घटना सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा भरना गांव की है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के बाद कुदाल से मारने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि भरना गांव में दो भाईयों के बीच खेत में ही मारपीट हुआ था। इस दौरान भाई और भतीजे ने मिलकर पीड़ित पर कुदाल से हमला किया था जिससे वो मुर्छित होकर जमीन पर गिर गया था। बुरी तरह घायल पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर सोशल मीडिया पर  वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटे को अरेस्ट कर लिया। 


सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। सदर एसडीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन कराया गया जिसके बाद कार्रवाई की गयी है। यह घटना बिहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बारा वार्ड नं०-03 की है जहां जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति गिरधारी यादव,पे० स्व० लक्ष्मी यादव को उसके सहोदर भाई राम प्रवेश यादव एवं भतीजा रविन्द्र यादव के द्वारा कुदाल के पसाठ से मारकर जख्मी एवं मुर्छित कर दिया गया था। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को उनके परिजनों द्वारा ईलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घायल गिरधारी यादव की पत्नी द्वारा इस संर्दभ में शनिवार को बिहरा थाने में आवेदन दिया गया और कार्रवाई की मांग की गयी। पीड़िता की शिकायत के बाद बिहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। जांच के लिए गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपी रामप्रवेश यादव एवं रविन्द्र यादव को प्राथमिकी दर्ज होने के 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता