ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप, गांव के ही युवक ने की हैवानियत

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में गांव की चौक पर सामान खरीदने गई लड़की के साथ जबरन रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। घर से सामान खरीदने के लिए दुकान गई लड़की के साथ गांव के ही युवक ने जबरन रेप किया है। लड़की के माता-पिता कांवड़ यात्रा लेकर निकले थे। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की गांव के चौक पर कुछ सामान लाने के लिए गई थी। इसी दौरान चौक पर पहले से मौजूद कुलदीप कुमार लड़की को जबरन सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए हैं पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद लड़की के माता-पिता कांवड़ यात्रा बीच में छोड़कर गांव वापस लौट गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता