बिहारबिहार में भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, सभी थानों को सूची तैयार करने का आदेश
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को भू-माफियाओं की पहचान कर सूची तैयार करने का आदेश दिया है। अवैध संपत्तियों की जांच के बाद सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन संभव है।











