वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा
Vande Bharat Express: वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेक सिस्टम और इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन शिवसागर और कुम्हऊ स्टेशन के बीच साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। बाद में दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को सासाराम स्टेशन पहुंचाया गया।




