ब्रेकिंग
बिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनामरीज की जान से खिलवाड़: बच्चे के सिर में टांका लगाते चपरासी का वीडियो वायरल, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनामरीज की जान से खिलवाड़: बच्चे के सिर में टांका लगाते चपरासी का वीडियो वायरल, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीटीओ कार्यालय में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए निम्नवर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: निगरानी विभाग की टीम ने शेखपुरा के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने डीटीओ कार्यालय में घूंस लेते निम्नवर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को घूंस लेते रंगेहाथ दबोचा है। पकड़े गए किरानी के पास से घूंस का 15 हजार रुपया भी बरामद किया गया है। 



छापेमारी का नेतृत्व कर रहे निगरानी अब्नेशन व्यूरो के वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अरियरी थाना के डीहा गांव निवासी राजू प्रसाद ने निगरानी विभाग ट्रैक्टर ट्रांसफर करने के नाम पर 15 हाजर रुपया घूंस मांगे जाने का परिवाद दायर किया था। 



परिवाद का सत्यापन कराया गया तो घूंस मांगे जाने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ही मंगलवार को निगरानी ने जाल बिछाया। किरानी ने जैसे ही ही घूंस की रकम ली घात लगाए निगरानी की टीम ने किरानी को धर दबोचा। 



डीएसपी ने बताया कि किरानी के पास से घूंस का पांच सौ रुपये का कुल 30 नोट भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए किरानी को निगरानी की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर पटना चली गयी है। मंगलवार की शाम को हुए निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिला के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार, शेखपुरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता