ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

क्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामद

:पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अब लड़कियां शराब की तस्करी करते पकड़ी जा रही है। जिससे इस कानून को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दिन पहले समस्तीपुर में ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कोच में सफर कर रही मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा को गिरफ्तार किया गया था..

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA:पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अब लड़कियां शराब की तस्करी करते पकड़ी जा रही है। जिससे इस कानून को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दिन पहले समस्तीपुर जिले में ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कोच में सफर कर रही मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के सूटकेस से 75 लीटर ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद की गयी। नेहा झा के साथ उसके जीजा इशान भी साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, दोनों को शराब तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। 


अब सोशल मीडिया पर नेहा झा को लेकर बनाये गये रील खूब वायरल हो रहा है। अभी नेहा झा की गिरफ्तारी के दो दिन ही हुए थे कि सहरसा में एक महिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवती को 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब बरामद करने के साथ ही स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।


थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरार की ओर से एक महिला स्कूटी से शराब लेकर पस्तपार के रास्ते भर्राही, मधेपुरा जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुअनि राहुल कुमार पुलिस बल के साथ पस्तपार थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाने लगे।


इसी दौरान अरार की ओर से आ रही एक स्कूटी को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की सीट के नीचे बनी डिक्की से सफेद प्लास्टिक में बंधी 10 पोटलियां बरामद हुईं। प्रत्येक पोटली में 2.5 लीटर देसी चुलाई शराब थी। पुलिस के अनुसार, सभी पोटलियों से कुल 25 लीटर शराब बरामद की गई।


पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी सवार युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड संख्या-10 निवासी अरुण साह की 20 वर्षीय पुत्री गूंजा कुमारी के रूप में बताई।


थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवती के खिलाफ अवैध शराब तस्करी के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता