ब्रेकिंग
MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट

छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार

Delhi to Bihar Bus Service: छठ महापर्व से पहले दिल्ली से बिहार के सात शहरों के लिए 50 से अधिक एसी लग्जरी बसें चलाने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने एलजी की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। जानिए किन शहरों को मिलेगी बस सेवा..

Delhi to Bihar Bus Service
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Delhi to Bihar Bus Service: छठ महापर्व से पहले दिल्ली सरकार बिहार के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत शुरुआती चरण में दिल्ली से बिहार के सात शहरों के लिए 50 से अधिक एसी लग्जरी बसें चलाने का प्रस्ताव है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू के पास प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।




दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य इस साल छठ महापर्व से पहले बस सेवा शुरू करना है। दिल्ली और बिहार सरकार के बीच इस योजना को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति बन चुकी है। योजना के तहत पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत बिहार के सात शहरों को दिल्ली से जोड़ा जाएगा।




लंबी दूरी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों के बजाय वोल्वो एसी बसें चलाने की योजना बनाई गई है। इन बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ सामान रखने के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे छठ महापर्व के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को सफर में सहूलियत मिल सकती है।




अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से बिहार के बीच बस संचालन के लिए कुल 18 रूट चिह्नित किए गए हैं। हालांकि, पहले चरण में सात शहरों के लिए सात रूट पर बस सेवा शुरू करने की योजना है। यात्रियों की मांग और संचालन की स्थिति को देखते हुए आगे अन्य रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।




बस सेवा शुरू होने की तारीख, किराया और समय-सारिणी को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इन सभी पहलुओं पर उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद फैसला लिया जाएगा। ऐसे में अब यात्रियों की नजर सरकार की अंतिम मंजूरी पर टिकी है, ताकि छठ महापर्व से पहले दिल्ली से बिहार के लिए बस सेवा शुरू हो सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता