ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

U19 Women's World Cup 2025: टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया का जीत से आगाज, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

U19 Women's World Cup 2025: भारत ने ग्रुप ए के इस मैच में वेस्टइंडीज की पारी को महज 44 रन पर समेटने के बाद 4.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Under 19 Women World Cup India defeating West Indies by nine wickets
भारतीय अंडर 19 महिला टीम
© google
User1
2 मिनट

India Women U19 vs West Indies Women U19: भारतीय अंडर 19 महिला टीम ने विश्व कप में अपने खिताब के बचाव का शानदार आगाज करते हुए रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज की. भारत ने ग्रुप ए के इस मैच में वेस्टइंडीज की पारी को महज 44 रन पर समेटने के बाद 4.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए जोशिता वीजे, आयुषी शुक्ला और सनिका चाल्के ने शानदार प्रदर्शन किया. उनके साथ-साथ जी कमलिनी और परूनिका सिसोदिया ने भी अहम भूमिका निभाई.

वेस्टइंडीज की अंडर 19 वीमेंस टीम पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी. इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 44 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया. कप्तान समारा रामनाथ महज 3 रन बनाकर आउट हुईं. ओपनर असाबी कलेंडर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. केनिका कैसर 15 रन बनाकर आउट हुईं.

टीम इंडिया के लिए आयुषी शुक्ला ने घातक गेंदबाजी की. आयुषी ने 4 ओवरों में महज 6 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने 1 मेडन ओवर भी निकाला. सिसोदिया ने 2.2 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट झटके. जोशिथा ने 2 ओवरों में 5 रन देकर 2 विकेट लिए.

टीम इंडिया ने महज 4.2 ओवरों में मैच जीत लिया. भारत के लिए तृशा और जी कमलिनी ओपनिंग करने आईं. इस दौरान तृशा 4 रन बनाकर आउट हुईं. जबकि कमलिनी ने नाबाद 16 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके लगाए. सनिका ने 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 18 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके लगाए. टीम इंडिया का अगला मैच मलेशिया से है. यह मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच 23 जनवरी को मैच आयोजित होगा.


टैग्स