ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : कई सेगमेंट में आज इन टीम्स ने हासिल की जीत

PURNIA : पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन लगातार जारी है। 20 अक्टूबर को इसकी शुरुआत हुई थी और अब प्रतियोगिता दिलचस्प दौर में पहुंच चुकी है। आज अलग-अलग कई स्पोर्ट्स इवेंट्स में

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : कई सेगमेंट में आज इन टीम्स ने हासिल की जीत
Editor
3 मिनट

PURNIA : पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन लगातार जारी है। 20 अक्टूबर को इसकी शुरुआत हुई थी और अब प्रतियोगिता दिलचस्प दौर में पहुंच चुकी है। आज अलग-अलग कई स्पोर्ट्स इवेंट्स में टीमों ने जीत हासिल की। पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित स्थानीय ई होम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर एन एच 31 पूर्णिया में बैडमिंटन बास्केटबॉल बॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली गई। उक्त आशय की जानकारी बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य सह प्रशिक्षक व पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजन सदस्य हरिओम झा ने दी और कहा कि पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित ई होम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में एक साथ एक जगह एक ही मैदान में बैडमिंटन, बास्केटबॉल बॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली जा रही है। खिलाड़ियों को सुविधाएं के साथ-साथ आउटडोर गेम्स, आउटडोर जीम एवं चिल्ड्रन पार्क का लुत्फ उठा रहे हैं। खिलाड़ियों की उत्साह देखते ही बनती है। इनका सारा का सारा सरे पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा को जाता है, जिन्होंने ने पूर्णिया को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स देकर पूर्णिया जिला का मान बढ़ाया है। यह देख काफी सुखद अहसास होता है। पूर्णिया में पढ़ाई-लिखाई के साथ - साथ खेलों का बेहतरीन माहौल बनता जा रहा है। सभी खेलों में पूर्णिया के खिलाड़ी काफी अच्छा कर रहे हैं। 


आज खेले गए अहम् मुकाबले और नतीजे 

बैडमिंटन बालिका वर्ग में शमीमा गाजी, मोनी कुमारी,रानी कुमारी अपनी - अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराकर मैच जीत दुसरे दौर में जगह बनाई। बॉलीबॉल बालक वर्ग में एलूमनी डी ए भी एवं राइजिंग शमशेर अपने अपने मैच जीते। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब ने भी एस आर डी ए भी को हराया।

बैडमिंटन बालिका वर्ग प्रतियोगिता 

शमीमा गाजी ने खुशी कुमारी को दोनों सेट में 21-13 एवं 21-12  में हराई।

रानी कुमारी ने प्रिया-1 को 21-08 एवं  21-08 को हराई।

मोनी कुमारी ने सीता कुमारी को 21-14 एवं 21-07 से हराकर दुसरे दौर में अपनी जगह बनाई।

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : कई सेगमेंट में आज इन टीम्स ने हासिल की जीत

बॉलीबॉल बालक प्रतियोगिता 

एलूमनी डी ए भी ने  स्पोटिंग फिजिकल एकाडमी को 25-12 से हराया। 

राइजिंग शमशेर ने पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब को 25-21 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश की।

बास्केटबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता

पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब बी ने डेफोडिल को 36- 00 से हराया।

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : कई सेगमेंट में आज इन टीम्स ने हासिल की जीत

बास्केटबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में

पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब ने एस आर डी ए भी स्कूल को 24-02 से हराया

कोशी कोलनी ने पिंक बर्ड को 14-00 से हराया।

टैग्स