ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

हाजीपुर के ऋतिक और बाढ़ के अभिषेक को CM नीतीश ने किया सम्मानित

DESK: ब्राजिल में आयोजित 24वीं ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक 2021 के बैडमिंटन प्रतियोगिता के टीम स्पद्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले हाजीपुर के ऋतिक आनंद को 15 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर

हाजीपुर के ऋतिक और बाढ़ के अभिषेक को CM नीतीश ने किया सम्मानित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ब्राजिल में आयोजित 24वीं ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक 2021 के बैडमिंटन प्रतियोगिता के टीम स्पद्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले हाजीपुर के ऋतिक आनंद को 15 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। वही राईफल शुटिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पटना के बाढ़ अनुमंडल के अभिषेक कुमार को भी 2 लाख का चेक और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों विजेता को सम्मानित किया। 


ब्राजील में इंडिया का नाम रोशन करने वाले ऋतिक आनंद ने डेफ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। वही बाढ का अभिषेक राइफल शुटिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया है। आज दोनों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया था। गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। ऋतिक और अभिषेक की इस सफलता से परिवार के लोग काफी खुश हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री आलोक रंजन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।  


गौरतलब है कि ब्राजील में 1 से 15 मई तक हुए 24 वां डेफ बैडमिंटन ओलंपिक-2022  में ऋतिक ने जापान के खिलाड़ी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने देश का नाम रोशन किया है। वहीं डबल्स के मुकाबले में भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। बता दें कि ऋतिक ना ही बोल सकता है और ना सुन सकता है। ऋतिक ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।ऋतिक के पिता उदय सिंह अपने बेटे की इस सफलता से काफी खुश है।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर के लिए ऋतिक को आमंत्रित किया गया है। पीएमओ की ओर से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली जाने के लिए ऋतिक को पीएमओ ने 20 मई का टिकट भी भेजा है। ब्राजील में आयोजित 24 वें डेफ बैडमिंटन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर ऋतिक आनंद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ट्वीट कर बधाई दी थी। 21 मई को आवास पर आयोजित भोज में ऋतिक आनंद के साथ-साथ इस टीम के सभी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। पीएमओ से दिल्‍ली जाने के लिए 20 मई का टिकट भी भेजा गया है। प्रधानमंत्री के निमंत्रण से ऋतिक काफी खुश हैं।


हाजीपुर के ऋतिक और बाढ़ के अभिषेक को CM नीतीश ने किया सम्मानित


हाजीपुर के ऋतिक और बाढ़ के अभिषेक को CM नीतीश ने किया सम्मानित


हाजीपुर के ऋतिक और बाढ़ के अभिषेक को CM नीतीश ने किया सम्मानित


हाजीपुर के ऋतिक और बाढ़ के अभिषेक को CM नीतीश ने किया सम्मानित


हाजीपुर के ऋतिक और बाढ़ के अभिषेक को CM नीतीश ने किया सम्मानित