ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत की जीत, चीन को 1-0 से रौंदा; जय श्रीराम के लगे नारे

NALANDA: खेल जगत से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। भारतीय महिला

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत की जीत, चीन को 1-0 से रौंदा; जय श्रीराम के लगे नारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खेल जगत से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया है।


नालंदा के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम पांच बजे से भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में 30 मिनट के खेल में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी।


पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को चार और चीन को दो पेनाल्टी मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा और चीन को 1-0 से हरा दिया। 


भारतीय टीम की जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तिरंगा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। बता दें कि इस चैम्पियनशिप में भारत समेत एशिया के कुल 6 देशों की टीमें शामिल हुईं। सेमीफाइनल में जापान को शिकस्त देकर भारत फाइनल में पहुंचा था।