ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले

IPL 2025: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर क्रिकेट जगत में भी खिलाड़ियों में गहरी नाराजगी है. खेल जगत से भी इस घटना की निंदा हो रही है. इस बीच इंडियन प्रिमियर लीग ने बड़ा फैसला ले लिया है.

IPL 2025
काली पट्टी बांधकर खेलेंगे खिलाड़ी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IPL 2025: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, जिसमें अब तक 26 मासूमों की मौत हो चुकी है। इस आतंकी हमले से पूरे देश में गम का माहौल है। इसे देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल ने बड़ा फैसला लिया है।


आईपीएल 2025 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए हैदराबाद और मुंबई के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे। इस मैच में चीयरलीडर्स का डांस नहीं होगा और न ही किसी तरह की आतिशबाजी की जाएगी।


साथ ही, इस आतंकी हमले से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। खिलाड़ियों और अंपायर्स, दोनों ही बाजू पर काली पट्टी बांधेंगे। इस आतंकी हमले के कारण आईपीएल में किसी भी तरह की खुशी नहीं मनाई जाएगी।


क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। विराट कोहली ने कहा, पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुआ यह जघन्य हमला बहुत दुखद है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और उन सभी परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय मिलना चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता