ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

IPL 2025: आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स ने संजू को कप्तानी से क्यों हटाया? जानिए.. किसे मिली कमान

IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए सत्र से पहले राजस्थान ने एक बड़ा फैसला किया है. टीम कप्तान की बागडोर संजू के हाथों में नहीं दिया है जानिए...किसे मिली कमान

IPL 2025
राजस्थान रॉयल्स का कप्तान
Viveka Nand
3 मिनट

IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए सत्र से पहलेराजस्थानने एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने अपने टीम के कप्तान को बदल दिया है। इससे पहले टीम का कमान संजू सैमसन के कन्धों पर था लेकिन शुरूआत के तीन मैचों के लिए राजस्थान की टीम ने कप्तान को बदल दिया है। संजू सैमसन की अंगुली में चोट है और विकेटकीपिंग के लिए उन्हें अभी क्लीयरेंस नहीं मिली है। संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। इसके बाद उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था।


वहीं टीम कमान अब तीन मैचों में रियान पराग संभालेंगे। इससे पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद स्पोर्ट्स साइंस टीम ने संजू सैमसन को बल्लेबाजी करने के लिए फिट घोषित किया है, लेकिन विकेटकीपिंग करने से पहले उन्हें और आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में 23 साल के रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे, जो विराट कोहली के बाद एक और सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे।
 

राजस्थान रॉयल्स अपने टीम की योजना बताते हुए कहा है कि पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे। टीम का पहला मैच में रियानसनराइजर्स हैदराबा के खिलाफ 23 मार्च को, दूसरा केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को और तीसरा सीएसके के खिलाफ 30 मार्च को टीम का नेतृत्व करेंगे। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का एक अहम हिस्सा हैं। वह बल्ले से लगातार अपनी टीम के लिए अहम योगदान करते रहे हैं।  


राजस्थान रॉयल्स ने कहा है संजू हमेशा से बड़ी जिम्मेदारी उठाते आए है और वह पूरी तरफ से फिट होने के बाद वह कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले टीम के मैनेजमेंट ने कप्तानी के लिए यशस्वी जायसवाल के बारे में सोचा था, लेकिन रियान पराग ने इस रेस में बाजी मार गए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी पारी का जलवा बिखेर चुके है। उन्होंने असम की कप्तानी की है और अपनी क्षमता दिखाई है।


दरअसल, रियान राजस्थान रॉयल्स के सेटअप का बरसों से हिस्सा हैं। ऐसे में वह टीम की डायनेमिक्स को समझते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम की कप्तानी वह अच्छे से कर सकेंगे। इस वजह से मैनेजमेंट के बयान के मुताबिक फ्रेंचाइजी को रियान पराग की लीडरशिप में ज्यादा भरोसा है।