ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सिराज को कड़ी मेहनत का मिला उपहार , ICC रैंकिंग में बनें नंबर 1 गेंदबाज

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इस गेंदबाज को हाल ही के दिन में &

सिराज को कड़ी मेहनत का मिला उपहार , ICC रैंकिंग में बनें नंबर 1 गेंदबाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK  : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इस गेंदबाज को हाल ही के दिन में  श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ संपन्‍न वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन का इनाम मिला है। 


जानकारी हो कि, सिराज पिछले कुछ सालों से वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। सिराज ने टीम के ओपनर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस 28 साल के युवा तेज  गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो मैचों में चार-चार विकेट लिए और फिर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इसी तरह के कारनामे को दोहराया।


मालूम हो कि, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिराज ने 10.22 की बेहतरीन औसत से 9 विकेट लिए। वहीं न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे में सिराज ने 5 विकेट लिए जबकि आखिरी मैच में उन्‍हें आराम दिया गया था। भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड का तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। सिराज को हाल ही में उनके जानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला था। 


आपको बता दें कि, हैदराबाद के तेज गेंदबाज अब वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। उनके 729 रेटिंग अंक हैं। इनके नीचे ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे नंबर पर हैं , जबकि तीसरे नंबर पर  न्‍यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्‍ट हैं। इसके आलावा भारतीय क्रिकेट टीम न्‍यूजीलैंड को क्लीन शीप करने के बाद आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान हासिल किया था।