ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

Bihar News: ई होम्स पनोरमा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण शुरू, संजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात

बिहार के पूर्णिया में जल्द ही खिलाड़ियों की परेशानी दूर हो जाएगी. पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा टेनिस कोर्ट के साथ साथ चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करा रहे हैं.

Bihar News
खिलाड़ियों को सौगात
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: पूर्णिया के स्टेशन क्लब एवं डीएसए ग्रांउड का लॉन टेनिस कोर्ट पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। टेनिस खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने ई होम्स पनोरमा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लॉन टेनिस कोर्ट के साथ कुश्ती, कबड्डी, खो खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तैराकों के लिए स्विमिंग कोर्ट एवं चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कर रहे हैं।


पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द विभिन्न खेलों का कोर्ट बना कर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए, जिला स्कूल एकलव्य सेंटर, जिला स्कूल स्टेडियम, डी एस ए ग्रांउड, राज्यकीय गर्ल्स हाई स्कूल एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम और बैडमिंटन हेतु महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम है। लेकिन स्विमिंग एवं लांग टेनिस कोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बहुत जल्द खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका मिल सके।


ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन सह बिहार अंडर 16 पूर्व चयन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा की जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है। पूर्णिया स्पोर्ट्स को आगे बढ़ने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। हम सबों का सौभाग्य है कि पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं।


कोसी, सीमांचल एवं मिथिलांचल के साथ-साथ पूरे बिहार के खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी पहल है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा सकेगा। पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने कहा कि जिस प्रोजेक्ट पर जितनी जगह उपलब्ध होगी मेरा प्रयास होगा की कम से कम वहां एक या दो खेलों का राष्ट्रीय स्तर का कोर्ट बना दिया जाए ताकि खिलाड़ियों को और अधिक खेलने का अवसर मिल सके।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें