BreakingबिहारSAHARSA: शराब के बाद अब बुलेट से स्मैक की डिलीवरी: 2 तस्करों को पुलिस ने दबोचा
सहरसा पुलिस ने NH-107 पर बुलेट से स्मैक की होम डिलीवरी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 46.70 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।











