ब्रेकिंग
खेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी खेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में कफ सिरप और विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, नशे के तीन सौदागर अरेस्ट

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने अवैध कफ सिरप और विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की, तीन तस्कर गिरफ्तार, नशे की तस्करी पर बड़ा अंकुश।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडिनयुक्त कफ सिरप और विदेशी शराब की खेप जब्त की है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। 


जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई बिहरा थाना क्षेत्र के बेला, वार्ड संख्या 14 में हुई। गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक टाटा मैजिक और एक कार में प्रतिबंधित कफसिरप उतारा जा रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 


पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान पटना के कदमकुआं निवासी सोनू राम, जहानाबाद के घोसी निवासी विक्की कुमार और सहरसा के महिषी निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वाहनों की तलाशी में 546 लीटर कोडिनयुक्त कफसिरप बरामद किया गया। पुलिस ने एक टाटा मैजिक, एक कार और पांच मोबाईल फोन भी जब्त किए। 


सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस बड़ी खेप को बाजार में खपाने की योजना थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है।दूसरी कार्रवाई बलवाहाट थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में की गई। यहां पुलिस को देखकर दो व्यक्ति फरार हो गए। इसके बाद गोपाल प्रसाद सिंह के घर की तलाशी ली गई। 


पलंग के बॉक्स और अन्य बक्सों से 70 लीटर 200 ग्राम कोडिनयुक्त कफसिरप मिला। दूसरे कमरे से 32 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई। इस संबंध में बलवाहाट थाना में एफआईआर दर्जकर मधनिषेध विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता