ब्रेकिंग
पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगेपटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे

Bihar Crime News: दहेज में एक लाख नहीं देने पर महिला की हत्या, पति और ससुराल वालों पर आरोप

Bihar Crime News: सहरसा में दहेज के लिए एक लाख रुपये नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर मारने और शव जलाने का आरोप लगाया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में एक लाख रुपए दहेज नहीं देने पर पति और सास ससुर ने मिलकर एक नवविवाहित की फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को चोरी छिपे जला दिया। वारदात के दूसरे दिन पड़ोस के लोगों ने मृतिका के माता-पिता को दी जानकारी जिसके बाद मायके वालों ने रोते बिलखते पहुंचे और घटना की जानकारी सौरबाजार थाना को दिया गया। 


जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जूट गई। लेकिन पुलिस के भय से आरोपी घर छोड़ फरार चल रहे हैं. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगैवा पंचायत के बंगाली टोला वार्ड नं 5 की है। जानकारी के अनुसार बंगाली टोला निवासी उमा शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा ने दो माह पहले मधेपुरा जिला के घेलाढ थाना क्षेत्र के बनचौलहा बसदेवा गांव निवासी रामकुमार के पुत्री रुबी कुमारी के साथ प्रेम विवाह हुआ था।


जिसके बाद से रुबी कुमारी अपने पति रितेश शर्मा के साथ ससुराल में रहती थी। 15 दिन पहले रितेश बाहर मजदूरी करने चला गया था। लेकिन मृतिका के परिजनों का आरोप है कि रितेश शर्मा अपने ससुराल वालों को एक लाख रुपए दहेज के लिए परेशान कर रहा था और मृतिका को भी बराबर प्रताड़ीत किया जा रहा था।  


जिसको लेकर सास कारी देवी, ससुर उमा शर्मा समेत 7 लोगों को फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर लाश को जलाने का आरोप लगाया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत सा बना हुआ है। इस मामले में कोई भी कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया मामला संज्ञान में आया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता