ब्रेकिंग
हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईहाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; बाल-बाल बची जान

Bihar Crime News: सहरसा के सलखुआ में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर बदमाशों ने देर रात फायरिंग कर दी। गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो खाली खोखे बरामद कर केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में छानबीन कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर से बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


दरअसल, सिमरीबख्तियारपुर पुलिस सर्किल के सलखुआ प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के ऊपर बदमाशों ने देर रात चिड़ैया से घर जाने के दौरान फायरिंग कर दी। फनगो पुराना पुल पाया संख्या 22 के समीप बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है हालांकि गोलीबारी की इस घटना में व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। 


पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा बरामद कर मामले में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष साम्हरखुर्द पंचायत के कचौत निवासी अरुण कुमार सिंह ने सलखुआ थाना में लिखित आवेदन देकर जान की रक्षा की गुहार लगाई है। मंडल अध्यक्ष ने गांव के ही रंजीत सिंह उर्फ लुखरा और दो अन्य लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।


पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा बरामद किया है। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, पुलिस दिए गए आवेदन के आलोक में केस दर्जकर मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।‌ इस घटना के बाद से व्यापार मंडल अध्यक्ष और उनका परिवार खौफ में है। उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता