बिहार में मिड डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों का दावा- मध्यान्ह भोजन में मिली छिपकली
वैशाली के महुआ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीलकंठपुर में मिड डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने भोजन में छिपकली मिलने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जबकि स्कूल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया है।
