ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Bihar Politics: सोनपुर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का एलान किया और नीतीश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के सोनपुर पहुंचे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने न सिर्फ नीतीश सरकार पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार का कोई मां-बाप नहीं है। इस दौरान उन्होंने पटना के हॉस्टलों में रह रही लड़कियों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे उनके लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था करेंगे।


दरअसल, पप्पू यादव सोनपुर के रहने वाले बिट्टू सिंह के घर पहुंचे थे। बीते दिनों पटना के दानापुर में बिट्टू सिंह की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में किसी को नहीं पता कि सरकार आखिर चला कौन रहा है। किसकी बेटी कब किसी का शिकार हो जाएगी किसी को पता नहीं है।


इस दौरान पप्पू यादव ने छात्राओं के लिए एक बड़ा एलान भी किया। उन्होंने कहा कि पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही सभी बच्चियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। अपराधियों के बढ़ते मनोबल और लचर सिस्टम को लेकर उन्होंने सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मे सरकार केवल लाइन लगा रही है, कोरोना मे लाइन, नोटबंदी में लाइन और अब गैस के लिए लाइन। सरकार ने बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता