ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

फरार आरोपी के घर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंची बिहार पुलिस, घर पर चस्पा किया इश्तेहार; क्या है मामला?

Bihar Crime News: वैशाली में फरार आरोपी के घर बिहार पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची और इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने आरोपी को जल्द सरेंडर करने की चेतावनी दी, नहीं तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में भगवानपुर थाना की पुलिस आपराधिक मामले के मुख्य अभियुक्त के घर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंची। ढोल बजाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से आरोपी भोला कुमार को जल्द सरेंडर करने की बात कही।


दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथु गांव में मार्च महीने में आरोपी भोला कुमार ने गांव के ही विनीत कुमार पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें आरोपी द्वारा फायरिंग भी की गई थी लेकिन घायल विनीत कुमार गोली से बच गया था। जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था।


इस मामले में आरोपी कृष्णकांत उर्फ भोला के खिलाफ़ जानलेवा हमला ओर आर्म्स एक्ट का केस 12 मार्च को दर्ज किया गया था और तभी से ही आरोपी भोला फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की लेकिन वह फरार हो गया और तब से वह फरार ही चल रहा है।


लिहाजा इस बार पुलिस ने कोर्ट से कुर्की जब्ती का वारंट लिया और आज उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया गया है। ऐसे में अगर आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी। बता दें कि बिहार पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता