ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

अजब प्रेम की गजब कहानी: आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने करा दी शादी; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के वैशाली से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. पातेपुर में आधी रात प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा और हंगामे के बाद दोनों की सहमति से मंदिर में शादी करा दी. शादी का वीडियो वायरल हो रहा है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर से अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने देर रात पकड़ लिया। काफी गहमागहमी के बाद, फैसले में दोनों की शादी करा दी गई। मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चकहरिहर गांव का है।


बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के एक युवक का पिछले छह महीने से इस गांव की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। आधी रात को ग्रामीणों की नजर प्रेमी युगल पर पड़ गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।


पकड़े जाने के बाद गांव में काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। ग्रामीणों ने तुरंत फैसला सुनाया कि अगर प्यार किया है, तो उसे अंजाम तक भी पहुंचाना होगा। आनन-फानन में पंडित जी को बुलाया गया। रात के सन्नाटे में मंत्रोचार शुरू हुए, प्रेमी के सिर पर सेहरा सजा और प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर दोनों को हमेशा के लिए एक-दूजे का बना दिया गया।


हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस को साफ कह दिया कि यह शादी दोनों की आपसी सहमति और रजामंदी से कराई गई है। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में है।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता