Breakingधर्मपटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरती
गणेश चतुर्थी के मौके पर पटना में घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में लालबाग के राजा की प्रतिकृति को हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित 55 लाख रुपये के सोने के मुकुट से सजाया गया।











