ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्ट

भागलपुर में BJP नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपिका पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। मुख्य आरोपी शशि मोदी समेत अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

Bhagalpur BJP Leader Murder Case
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bhagalpur BJP Leader Murder Case: भागलपुर के चर्चित भाजपा नेता उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को पहली बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी की महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में वार्ड संख्या 51 की वर्तमान पार्षद दीपिका कुमारी को कुतूबगंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।



दीपिका कुमारी इस हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपी और पूर्व पार्षद सह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि मोदी की पत्नी हैं। पुलिस के अनुसार, तकनीकी सेल और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दीपिका की हत्या की साजिश में कथित संलिप्तता सामने आई है।



सीएम से मुलाकात के बाद बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता उमा भूषण तांती के परिजनों ने रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी। इसके बाद भाजपा नेता हत्याकांड में एसआईटी ने कार्रवाई तेज करते हुए दीपिका कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।



एसआईटी से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में पूर्व पार्षद शशि मोदी, उसके भांजे कृष्णा मोदी उर्फ किशन मोदी और एक अज्ञात शूटर को पहले ही नामजद किया जा चुका है। सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पूरे मामले की निगरानी एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और सिटी एसपी अतुलेश झा कर रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों और शूटरों तक पहुंचने के लिए तकनीकी लोकेशन और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद ले रही है।



11 सितंबर को दिनदहाड़े हुई थी हत्या

बता दें कि 11 सितंबर को बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतूबगंज कुम्हार टोली के पास सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो शूटरों ने भाजपा नेता उमा भूषण तांती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।



परिजन उन्हें आनन-फानन में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के छोटे भाई अरविंद तांती के लिखित बयान पर बबरगंज थाने में पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, उसके भांजे कृष्णा मोदी और एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



मंदिर और तालाब के वर्चस्व को लेकर था विवाद

मृतक के परिजनों के अनुसार, हत्या की वजह कुतूबगंज स्थित काली माता मंदिर और महादेव तालाब पर वर्चस्व को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। अरविंद तांती के अनुसार, उमा भूषण तांती से पहले शशि मोदी भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। सरकारी नौकरी लगने के बाद उन्हें मंडल अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद कुतूबगंज में काली मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी उमा भूषण तांती की देखरेख में चल रही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर शशि मोदी उनसे नाराज था।



परिजनों का दावा है कि शशि मोदी मंदिर निर्माण के संचालन को लेकर उमा भूषण से पीछे हटने के लिए कहता था। जब उमा भूषण ने ऐसा करने से इनकार किया तो शशि मोदी और उसके भांजे कृष्णा मोदी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।



प्रत्यक्षदर्शी ने बताई फायरिंग की पूरी घटना

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के भाई अरविंद तांती ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की सुबह वह बाइक से दूध लेने निकले थे। कुम्हार टोली के पास उन्होंने सिकंदरपुर निवासी कृष्णा मोदी को एक नाटे कद के व्यक्ति के साथ घात लगाए देखा था। उस व्यक्ति का चेहरा गमछे से ढका हुआ था।



इसी दौरान उमा भूषण तांती अपने भतीजे अंकित के साथ ग्लैमर बाइक से वहां से गुजरे। तभी दोनों हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अरविंद के मुताबिक, अस्पताल ले जाते समय उमा भूषण ने बताया था कि पुराने विवाद को लेकर शशि मोदी ने अपने भांजे कृष्णा के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों और अज्ञात शूटर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसआईटी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता