ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

जलस्तर घटने के बाद भी राहत कार्य में कमी नहीं, जरूरत वाले इलाकों में अजय सिंह की टीम ने बांटे त्रिपाल और सूखा राशन

बिहार में गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत की जरूरत बनी हुई है। राहत अभियान के आठवें दिन समाजसेवी अजय सिंह और उनकी टीम ने आरा, बड़हरा समेत प्रभावित पंचायतों और गांवों में त्रिपाल और सूखा राशन वितरित किया।

Bihar Flood
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: बाढ़ राहत अभियान के आठवें दिन क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में कमी देखने को मिली, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत की जरूरत अभी भी बनी हुई है। ऐसे में समाजसेवी अजय सिंह की टीम ने राहत कार्य को जारी रखते हुए शुक्रवार को उन इलाकों का रुख किया, जहां त्रिपाल की आवश्यकता या कमी की सूचना मिल रही थी।



जलस्तर कम होने के बावजूद कई बाढ़ प्रभावित परिवार अभी भी अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अजय सिंह के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग पंचायतों और गांवों में पहुंचकर आवश्यकता के अनुसार त्रिपाल और सूखा राशन का वितरण किया।



आरा प्रखंड के बागीपाकड़ पंचायत के मैनपुरा गांव में भी जरूरतमंद परिवारों के बीच त्रिपाल उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित सुंदरपुर बरजा, दरियापुर, सिंघीतला, धमार पंचायत तथा अगरसंडा पंचायत के छोटका धर्मपुरा एवं बड़का धर्मपुरा में भी अजय सिंह की टीम सक्रिय रही और प्रभावित परिवारों तक त्रिपाल पहुंचाया।



बड़हरा और आरा प्रखंड के अन्य बाढ़ प्रभावित पंचायतों में भी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर स्थिति का जायजा लिया और जहां त्रिपाल की आवश्यकता महसूस हुई, वहां जरूरत के अनुसार उसका वितरण किया गया।



पिछले कई दिनों से लगातार राहत कार्य में जुटी अजय सिंह की टीम का अभियान अब जलस्तर में कमी आने के बाद भी जारी है। टीम की ओर से प्रभावित क्षेत्रों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर राहत सामग्री की जरूरत वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।



आठवें दिन राहत अभियान का स्वरूप भले ही बदला नजर आया, लेकिन बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने की गतिविधियां लगातार जारी रहीं। जलस्तर में कमी के बाद भी जिन परिवारों को अभी राहत सामग्री की जरूरत है, उन तक पहुंचने पर टीम की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



अजय सिंह ने कहा कि जलस्तर में कमी राहत की अच्छी खबर है, लेकिन जब तक प्रभावित परिवार पूरी तरह सामान्य स्थिति में नहीं लौटते, तब तक उनकी जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है। जहां भी त्रिपाल या अन्य आवश्यक सहायता की जरूरत की सूचना मिलेगी, वहां टीम के माध्यम से मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।


जलस्तर घटने के बाद भी राहत कार्य में कमी नहीं, जरूरत वाले इलाकों में अजय सिंह की टीम ने बांटे त्रिपाल और सूखा राशन


जलस्तर घटने के बाद भी राहत कार्य में कमी नहीं, जरूरत वाले इलाकों में अजय सिंह की टीम ने बांटे त्रिपाल और सूखा राशन


जलस्तर घटने के बाद भी राहत कार्य में कमी नहीं, जरूरत वाले इलाकों में अजय सिंह की टीम ने बांटे त्रिपाल और सूखा राशन


जलस्तर घटने के बाद भी राहत कार्य में कमी नहीं, जरूरत वाले इलाकों में अजय सिंह की टीम ने बांटे त्रिपाल और सूखा राशन

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता