ब्रेकिंग
Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल

मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल

Bihar Viral Video: बिहार के बेतिया में गांव के पास मगरमच्छ दिखा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बाइक पर लाद लिया. इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...

मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: बिहार के बेतिया जिले के दूधियवा गांव में स्कूल के पास मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया. मगरमच्छ को देखकर लोग उससे दूर रहने के बजाय उसे पकड़ने पहुंच गए. ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधा और बाइक पर लादकर गांव ले आए. इसके बाद मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. कोई उसकी तस्वीर लेने लगा तो कोई वीडियो बनाने लगा. कुछ लोग उसके साथ रील बनाने में भी जुट गए. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


मामला बेतिया के योगापट्टी प्रखंड स्थित दूधियवा गांव का है. शाम के वक्त महावीर राम के टोला के पास स्कूल के नजदीक लोगों ने मगरमच्छ देखा. गांव में इसकी खबर फैलते ही लोग मौके पर पहुंचने लगे. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ लिया. उसे रस्सी से बांधा और बाइक पर लादकर गांव ले आए.


मगरमच्छ के गांव पहुंचते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई. लोग उसके आसपास जमा होकर तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे. कुछ लोग उसके साथ रील बनाने में जुट गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीण मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर उठाते और उसके आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं.


हालांकि, मगरमच्छ के इतने करीब जाना लोगों के लिए खतरनाक हो सकता था. जंगली जानवर को खुद पकड़ने और उसके साथ वीडियो बनाने की कोशिश से किसी की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी.


सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीएफ गौरव ओझा ने बताया कि टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे नदी में छोड़ दिया. इसके बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक ठिकाने पर पहुंचा दिया गया.


वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कहीं मगरमच्छ या कोई दूसरा जंगली जानवर दिखाई दे, तो उसके पास जाने या उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें. प्रशिक्षित टीम ही ऐसे जानवरों का सुरक्षित रेस्क्यू कर सकती है.